फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुराल वालों को बेहोश कर माल समेट ले गई दुल्हन

विज्ञापन
भुक्तभोगी पप्पू। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दातागंज (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुनिया रायपुर में दुल्हन ससुरालवालों को बेहोश कर घर का माल समेट ले गई। बुधवार सुबह मामले का खुलासा होने पर ग्रामीणों ने परिवारवालों को बेहोश देखा तो उन्हें दातागंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। परिवार के दो लोगों को शाम तक होश नहीं आया था। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस तीन लोगों को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गांव कुनिया रायपुर निवासी पप्पू (26) पुत्र गोकिल अविवाहित है। पप्पू के मुताबिक वह शादी करना चाह रहा था, चार दिन पहले गांव के ही दो लोग उनके पास आए और बोले कि एक लड़की है। शादी करना है तो कुछ रुपये खर्च करने पड़ेंगे। इसके लिए पप्पू और उनके परिवारवाले तैयार हो गए। उन्होंने किसी तरह 60 हजार रुपये का इंतजाम किया, दोनों लोगों ने उन्हें सोमवार को बक्सेना और सैजनी गांव के बीच सड़क पर बुलाया। पप्पू अपनी मां बसंती, बहन राजबेटी और बहनोई रमेश के साथ वहां पहुंच गया। वे दोनों लोग भी एक लड़की को लेकर वहां आ गए। उन्होंने रुपये लिए और कहा कि यह लड़की ही तुम्हारे घर की बहू है। पप्पू उसे लेकर घर आ गया। सोमवार शाम से लेकर मंगलवार शाम तक शादी की रस्में निभाई गईं। मंगलवार शाम नई नवेली दुल्हन ने परिवार वालों के लिए खाना बनाया। खाना खाने के बाद ही परिवार पप्पू, उसकी मां और बहन-बहनोई बेहोश हो गए।
बुधवार सुबह पप्पू को हल्का होश आया तो उसने दुल्हन को तलाश किया लेकिन वह घर में नहीं थी। सारा सामान बिखरा पड़ा था, परिवार के बाकी तीन सदस्य भी बेहोश थे। पप्पू जैसे ही दरवाजे के बाहर आया गिर पड़ा, ये देखकर मोहल्ले वाले इकट्ठा हो गए। उन्होंने परिवार वालों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पप्पू की मां और बहन को शाम तक होश नहीं आया था।
विज्ञापन

-
तैयारी से आई थी दुल्हन
दुल्हन पूरी तैयारी के साथ आई थी। नशीला पदार्थ साथ लेकर आई थी। समझा जा रहा है कि जैसे ही परिवार वाले बेहोश हुए वह सारा सामान लेकर चंपत हो गई।
-
शादी ऐसी कि दुल्हन का नाम-पता तक नहीं मालूम
इस मामले में हैरानी की बात ये रही कि पप्पू ने आंख मूंदकर आरोपियों पर भरोसा किया। यह तक जानने की कोशिश नहीं की कि लड़की कहां की रहने वाली है और उसका नाम पता क्या है। यही वजह रही कि पूछताछ के दौरान परिवार वाले बगले झांकते नजर आए।
-
कुनिया रायपुर का एक परिवार कोतवाली आया था। उन्होंने बताया है कि दो दिन पहले गांव के ही दो लोगों ने पप्पू की शादी कराई। मंगलवार रात दुल्हन ने खाना बनाया। जिसे खाने के बाद परिवार के चारों सदस्य बेहोश हो गए। उसके बाद दुल्हन सारा सामान समेट कर भाग गई। तहरीर मिली है, जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- प्रेम कुमार थापा, सीओ दातागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें