फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात की मौत पर हंगामा

विज्ञापन
महिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ की शिकायत करते परिवार वाले। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बुधवार रात महिला अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की मौत हो गई। इस पर परिवार वालों ने लापरवाही और रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में बिना रुपये लिए मरीज को देखा तक नहीं गया। परिवार ने लापरवाह स्टाफ पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव भगवतीपुर निवासी अवधेश कुमार मंगलवार शाम गर्भवती पत्नी मीना को लेकर महिला अस्पताल आए थे। मीना का ये पहला बच्चा था। परिवारवालों का आरोप है कि मंगलवार शाम से बुधवार शाम तक उनके मरीज को नहीं देखा गया। स्टाफ ने पांच सौ रुपये लिए तब कहीं उसे भर्ती किया गया। उसके बाद इंजेक्शन लगाने से लेकर गोली देने तक के रुपये लिए गए। इसके बावजूद उनकी पत्नी का प्रसव कराने में लापरवाही बरती गई। नतीजा ये रहा कि बुधवार रात डिलीवरी के दौरान नवजात की मौत हो गई। मौत के बाद परिवारवालों ने हंगामा किया। लापरवाह स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। सूचना पर डॉ. अनामिका सिंह और डॉ. संदीप वार्ष्णेय पहुंचे। उन्होंने परिवार वालों को समझा बुझाकर शांत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें