फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील जेल में, बीमा धनराशि हड़पने की दो और शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। किसान दुर्घटना बीमा धनराशि हड़पने के मामले में नामजद वकील महेश कुमार सिंह के खिलाफ दो और मामले आए हैं। इनमें एक बिल्सी और एक बिसौली का है। दोनों ही मामलों में वकील का खाता संख्या लगा था और उसी में धनराशि ट्रांसफर की गई थी। ये दोनों शिकायतें भी सिविल लाइंस थाने भेजी गई हैं।
विज्ञापन

शनिवार को सिविल लाइंस थाना पुलिस ने वकील महेश कुमार सिंह के खिलाफ 20 लाख रुपये की किसान दुर्घटना बीमा धनराशि हड़पने के आरोप में एफआईआर दर्ज की थी। दूसरे दिन वकील को जेल भेजा गया था। ये मामला तब दर्ज कराया गया, जब मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर सड़क हादसे में मरे चार युवकों के परिवार वालों ने डीएम कार्यालय आकर शिकायत की थी। जिस पर डीएम ने कमेटी बनाकर जांच कराई तो प्रथम दृष्टतया वकील महेश कुमार सिंह दोषी पाया गया। इस पर तहसीलदार करनवीर सिंह ने उसके और तीन परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी।
इसी तरह का एक मामला बिसौली का है। करनपुर के लेखपाल दीपक कुमार ने वकील के खिलाफ तहरीर दी है। उसमें कहा गया है कि 24 मई 2021 को नागपुर नूरपुर निवासी नेत्रपाल की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इस पर नेत्रपाल की पत्नी प्रीति ने किसान दुर्घटना बीमा के लिए आवेदन किया था। वकील महेश कुमार सिंह ने उसमें अपनी पासबुक लगा दी और उसके रुपये निकाल लिए। इसी तरह बिल्सी थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति की मौत के बाद किसान दुर्घटना बीमा की धनराशि निकाली गई। दोनों ही मामले सिविल लाइंस थाने ट्रांसफर किए गए हैं। अभी किसी मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान दुर्घटना बीमा धनराशि हड़पने के दो और मामले सामने आए हैं। इनमें एक बिल्सी और एक बिसौली का है। दोनों ही मामलों में कार्रवाई कराई जा रही है।
-नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें