फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने रुकवाया अवैध निर्माण

विज्ञापन
नेहरू चौक पर रुकवाया गया अवैध निर्माण। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर में नेहरू चौक के पास नगर पालिका की दुकान को तोड़कर कराए जा रहे अवैध निर्माण को सोमवार दोपहर प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने रुकवा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने जांच के निर्देश दिए हैं। अवैध निर्माण संबंधी शिकायत अधिकारियों से की गई थी।
विज्ञापन

नेहरू चौक के पास नगर पालिका की काफी दुकानें हैं। नगर पालिका की एक दुकान को एक व्यापारी ने कुछ समय पहले दूसरे व्यापारी से खरीद लिया था। बताते हैं कि इस दुकान का हस्तांतरण अभी नहीं हुआ है। उससे पहले ही इस दुकान को तुड़वाकर नए सिरे से निर्माण चालू करा दिया गया। नगर पालिका को इसकी सूचना नहीं दी गई। इस संबंध में शिकायत मिलने पर शनिवार को भी निर्माण रुकवाया गया था।
रविवार को अवकाश के दिन फिर से निर्माण चालू करा दिया गया। सोमवार को भी निर्माण कराया जा रहा था। दोपहर करीब एक बजे नगर पालिका और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंच कर निर्माण रुकवा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार का कहना है कि निर्माण रुकवाया गया है। जांच कराई जा रही है कि निर्माण वैध है या अवैध, इसके बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें