फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में दो विवाहिताओं की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उसहैत/म्याऊ (बदायूं)। उसहैत इलाके के नौगवां नसीरनगर और ललोमई गांव में दो विवाहिताओं की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दोनों ही मामलों में मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इसमें एक विवाहिता के शव को जला दिया गया, जबकि दूसरी के शव का पता नहीं चला है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पहला मामला थाना क्षेत्र के गांव नौगवां नसीर नगर का है। यहां की गीता (37) पत्नी महेंद्र की रविवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गीता के पांच बच्चे हैं। उसका पंद्रह साल पहले विवाह हुआ था। रविवार रात विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों को सूचना नहीं दी गई। ससुराल वालों ने गीता के शव को खेत में ले जाकर जला दिया। जब इसके बारे में मायके पक्ष को पता चला तो वह सोमवार को नौगवां गांव पहुंच गए। उन्होंने महेंद्र और उसके परिवारवालों पर गीता की हत्या का आरोप लगाया। देर शाम उन्होंने ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी लेकिन देर रात तक मामला दर्ज नहीं हो सका।
इधर, थाना क्षेत्र के गांव ललोमई निवासी कमला पत्नी भोजराम की दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसके शाहजहांपुर निवासी भाई राजेश के मुताबिक करीब दस साल पहले उन्होंने कमला की शादी छविराम के साथ की थी। उससे कमला की एक बेटी है। करीब तीन साल पहले छविराम की मौत हो गई। उसके बाद कमला ने छविराम के छोटे भाई भोजराम से शादी कर ली। राजेश का आरोप है कि भोजराम शराब के नशे में कमला को मारता पीटता था। 10 सितंबर को उसने दातागंज इलाके में ले जाकर कमला की हत्या कर दी और उसके शव को गायब कर दिया। राजेश ने भोजराम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

उसहैत इलाके में दो मामले सामने आए हैं। ललोमई के मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना कराई जा रही है। नौगवां गांव का मामला भी संदिग्ध है। मायके वाले हत्या का आरोप लगा रहे हैं। इसकी जांच कराई जा रही है। जो सच्चाई होगी उसके अनुसार कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

-प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें