फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी/कछला। सोमवार दोपहर कछला में एक युवक अपने ही घर में संदिग्ध हालात में घायलावस्था में पड़ा मिला। बरेली ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना दोपहर करीब एक बजे की है। कछला के वार्ड नंबर-एक निवासी नईम (35)को लहूलुहान हालत में देख उसकी पत्नी ने शोर मचा दिया। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। पिता ने फोन करके मौके पर एंबुलेंस को भी बुला लिया।
विज्ञापन

इससे पहले ही उसके पेट से काफी खून बह चुका था। वह किसी धारदार हथियार से घायल बताया गया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उसकी नाजुक हालत देख परिवार के लोग बरेली लेकर निकले लेकिन बरेली पहुंचने से पहले ही नईम की मौत हो गई। कछला चौकी इंचार्ज रजनीश कुमार ने बताया कि ऐसा कोई मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं आया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें