फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजरी से भरे दो डंपर पकड़े

विज्ञापन
सिविल लाइंस थाने के सामने खड़ा डंपर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। खनन अधिकारी लालता प्रसाद ने दातागंज रोड पर चेकिंग के दौरान बजरी भरे दो डंपर पकड़ लिए। उनके ड्राइवरों के पास बजरी लाने और ले जाने के कागजात नहीं मिले। पुलिस ने दोनों डंपर सीज कर दिए हैं। अभी इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह खनन अधिकारी लालता प्रसाद दातागंज रोड पर अवैध खनन करने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें त्रिपाल पड़े दो डंपर शहर से जाते दिखाई दिए। उन्हें देखकर खनन अधिकारी के अधीनस्थों ने दोनों डंपर रोक लिए। उनके ड्राइवरों को पास बुलाकर जानकारी ली गई। जब उनके त्रिपाल हटाए गए तो उनमें बजरी भरी थी। इस पर खनन अधिकारी ने ड्राइवरों से पूछा कि वे बजरी कहां ले जा रहे हैं। ड्राइवरों ने बताया कि वह बजरी शहर से म्याऊ ले जा रहे हैं। वह कोई कागजात भी नहीं दिखा सके।
इस पर खनन अधिकारी ने पुलिस को बुला लिया और दोनों डंपर उनके हवाले कर दिए। पुलिस ने दोनों डंपर कब्जे में लेकर सीज कर दिए हैं। उन्हें सिविल लाइंस थाने के सामने खड़ा करा दिया गया है। खनन विभाग की ओर से इस संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें