फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमजाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन कराने वाला जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शाहजहांपुर की युवती के वायरल हुए वीडियो के मामले में वजीरगंज पुलिस ने मुख्य आरोपी स्वाले को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। युवती ने स्वाले के अलावा उसके माता-पिता, बहन और भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। उसका आरोप है कि स्वाले उससे सनी तोमर बनकर मिला था और उसके साथ धोखा किया।
विज्ञापन

पांच दिन पहले शाहजहांपुर की युवती ने वीडियो वायरल किया था। उसने दावा किया था कि वजीरगंज थाना पुलिस को तहरीर दी है। आरोप है कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव हतरा निवासी स्वाले रजा उर्फ सनी बिनावर में एक कपड़े की दुकान पर मिला था। तब उसने अपना नाम सनी तोमर बताया था। इससे वह अपने पहले पति को छोड़कर उसके पास चली आई। यहां आकर पता चला कि सनी तोमर दूसरे समुदाय का है। उसका असली नाम स्वाले रजा है। आरोप है कि उसने जबरन धर्म परिवर्तन कराया। उसे प्रतिबंधित पशु का मांस भी खिलाया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई।
इसके बाद स्वाले के पिता इकबाल, मां रुखसाना, भाई मियां और बहन रहनुमा ने उसके साथ मारपीट की। उसके मुंह में जबरन गर्भनिरोधक गोलियां डाल दीं। उस पर नाजायज रूप से मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार धर्म अपनाने और उसके अनुसार चलने का दबाव बनाया गया। उसे प्रताड़ित भी किया गया। इस संबंध में थाना पुलिस ने दो दिन पहले 31 अगस्त को एफआईआर दर्ज की थी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी स्वाले रजा को गिरफ्तार कर लिया और उसे जेल भेज दिया। पुलिस आरोपी इकबाल, रुकसाना, मियां और रहनुमा को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें