फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामनगर इलाके में दंपती से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। थाना क्षेत्र के बिसौली रोड पर गांव हेमपुर के पास बदमाशों ने दंपती से नकदी जेवर लूट लिए। दंपती के विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। देर रात दंपति ने थाने जाकर घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

ग्राम व्योर कासिमाबाद निवासी पप्पू शर्मा पत्नी मीनू शर्मा के साथ सोमवार रात दस बजे ससुराल से अपने घर कुंदनपुर लौट रहे थे। रास्ते में बिसौली रोड पर गांव हेमपुर के पास हथियारबंद बदमाशों ने असलहों के बल पर उन्हें रोक लिया। पप्पू के विरोध करने पर बदमाशों ने मारपीट की। उनकी पत्नी मीनू से जेवर उतारने को कहा। मीनू ने जेवर नहीं उतारे तो बदमाशों ने उन्हें भी पीटा उनके गले से सोने का हार, कुंडल व पायजेब लूट ली। लूटपाट के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने पर पप्पू शर्मा ने फोन पर घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद इस्लामनगर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। सीओ बिल्सी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें