फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं : दामाद ने छुरे से गला काटकर की ससुर की हत्या

विज्ञापन
राम सिंह फाइल फोटो। संवाद (बदायूं से हत्या की खबर में) - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
इस्लामनगर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के भुसाया गांव में बृहस्पतिवार रात रामसिंह (60) की उन्हीं के घर में दामाद जमुना प्रसाद ने छुरे से गला काटकर हत्या कर दी। खून से सने कपड़ों में पैदल ही अपने घर पहुंचे जमुना प्रसाद को उसके परिवार वालों ने ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने संभल जिले के थाना बहजोई के गांव मंडनपुर निवासी दामाद जमुना प्रसाद को हिरासत में ले लिया है। रामसिंह के बेटे मुनेश ने बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।
विज्ञापन

परिवार वालों का कहना है कि चार महीने पहले जमुना प्रसाद की मारपीट से तंग आकर पत्नी गुड़िया अपने पिता के घर आ गई थी और फिर उसका भाई उसे पंजाब ले गया था। पत्नी को न भेजने से जमुना प्रसाद ससुर से नाराज था।
करीब 25 साल पहले राम सिंह ने बेटी गुड़िया की शादी जमुना प्रसाद से की थी। आरोप है कि जमुना प्रसाद शराब पीकर आए दिन पत्नी से मारपीट करता था। चार महीने पहले गुड़िया ससुराल छोड़कर अपने पिता के घर आ गई। इसके बावजूद जमुना प्रसाद ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। वह यहां आकर भी उसके साथ मारपीट करता और साथ चलने की जिद करता था। इससे परेशान भाई महावीर गुड़िया और उसके दो बेटों को अपने साथ रोपड़ (पंजाब) में ले गया। फिर भी जमुना प्रसाद गुड़िया को बुलाने की बात कहकर ससुराल भुसाया आ जाता था और रामसिंह बेटी को भेजने से मना कर देते थे। दो दिन पहले उन्होंने दामाद को खरी खोटी सुना दी थी। इससे गुस्से में भरा जमुना प्रसाद बृहस्पतिवार रात दीवार कूदकर ससुराल में दाखिल हुआ और ससुर की छुरे से गला काटकर हत्या कर दी। इस दौरान शारीरिक रूप से अशक्त रामसिंह की पत्नी घर में थीं जो डर के मारे खामोश रहीं। रात में ही जमुना प्रसाद पैदल ही 16 किमी दूर अपने गांव मंडनपुर चला गया। इधर, रात में जब रामसिंह की हत्या का शोर मचा तो दूसरे कमरे में सो रहे बेटे मुनेश ने मां से बात करने के बाद पुलिस बुला ली। जमुना प्रसाद के कुनबे के लोगों को कॉल कर हत्या की बात बताई गई तो उन्होंने वहां पहुंचे जमुना प्रसाद को पकड़कर पेड़ से बांध दिया। बाद में सूचना पर पहुंची इस्लामनगर पुलिस उसे मंडनपुर से थाने ले आई। छुरा भी बरामद कर लिया। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने घटनास्थल का मुआयना कर आरोपी से पूछताछ भी की। उन्होंने बताया कि आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। रिपोर्ट हो गई है, आरोपी जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें