हथिनीभूड़ गांव के नजदीक तालाब में घुसी एंबुलेंस। संवाद
- फोटो : BADAUN
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के हथिनीभूड़ गांव के नजदीक महिला मरीज को स्वास्थ्य केंद्र ले जा रही एंबुलेंस तालाब में घुस गई। हथिनीभूड़ के प्रधान अब्दुल रज्जाक ने बताया कि शुक्रवार शाम 108 एंबुलेंस एक गर्भवती महिला को घटपुरी स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रही थी। एंबुलेंस का ड्राइवर शराब के नशे में था। जैसे ही एंबुलेंस हथिनीभूड़ गांव के नजदीक तालाब किनारे पहुंची कि ड्राइवर की लापरवाही से तालाब में जा घुसी। गनीमत रही कि सभी लोग बाल-बाल बच गए। फिर दूसरी एंबुलेंस बुलाई गई। उससे महिला मरीज को स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटपुरी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।