फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी का एक साल से शारीरिक उत्पीड़न

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़ित तीन माह की गर्भवती है। परिवार वालों का आरोप है कि पड़ोसी युवक किशोरी का करीब एक साल से यौन उत्पीड़न कर रहा था। उन्होंने पुलिस को तहरीर दी है, अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन

मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की 13 वर्षीय किशोरी सरकारी स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा है। परिवार वालों के मुताबिक चार दिन पहले उसके पेट में दर्द हुआ था। वे उसे एक डॉक्टर के पास ले गए और उसे दवा दिला दी। इसके बावजूद आराम नहीं मिला। डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। परिवार वाले किशोरी को शहर के एक निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर पर ले गए। जब उसका अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि वह तीन माह की गर्भवती है। जानकारी मिलने से मां-पिता के पैरों तले की जमीन खिसक गई। पूछताछ की तो किशोरी ने बताया कि पड़ोस का एक युवक करीब एक साल से उसका यौन उत्पीड़न कर रहा है। उसने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी।
परिवार वालों का आरोप है कि जब वह आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसने मारपीट की। वह छात्रा को लेकर बरेली के वीर काल सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश सिंह के पास मदद को पहुंचे। इस पर उन्होंने रविवार को थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी लेकिन पुलिस ने देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया। पुलिस ने इसे प्रेम प्रसंग मानते हुए पहले जांच की बात कही है।
विज्ञापन

-
घटना की जानकारी नहीं है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-प्रवीण सिंह चौहान, एसपी सिटी
-
रास्ते में घेरकर छात्रा को पीटा, कपड़े फाड़े, रिपोर्ट दर्ज
बिनावर (बदायूं)। थाना क्षेत्र के एक गांव की छात्रा ने गांव के युवक पर रास्ते में घेरकर मारपीट और कपड़े फाड़ने का आरोप लगाया है।
छात्रा के मुताबिक वह रविवार सुबह अपने बीमार भाई को देखने बरेली के निजी अस्पताल जा रही थी। रास्ते में गांव के युवक ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। विरोध करने पर उसके कपड़े भी फाड़ दिए। उसकी चीख-पुकार सुनकर कई राहगीर आ गए। उन्होंने छात्रा को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। फिर पुलिस को सूचना दी। इससे पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। छात्रा का आरोप है कि युवक कई दिन से उसे परेशान कर रहा है। पुलिस ने तहरीर के अनुसार आरोपी अभय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें