फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 46 हजार से ज्यादा लोगों को लगाया गया कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जिले में बृहस्पतिवार को 307 केंद्रों पर कुल 46555 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। 15 से 18 वर्ष आयु वर्ग के 5331 किशोर और किशोरियों को पहला टीका लगाया गया। किशोर और किशोरियों का टीकाकरण लक्ष्य के सापेक्ष नहीं हो पा रहा है। जिले में 2.19 लाख किशोर-किशोरियों को 15 जनवरी तक पहला टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन

जिले में किशोर और किशोरियों का टीकाकरण तीन जनवरी को शुरू हुआ था। पहले दिन तो सात हजार से ज्यादा किशोर-किशोरियों को टीका लगाया गया था, लेकिन इसके बाद टीकाकरण की रफ्तार कुछ कम होने लगी। बृहस्पतिवार को जिले में 307 केंद्रों पर 13725 लोगों ने पहला टीका लगवाया। इसके साथ ही 27499 लोगों को दूसरा टीका लगवाया। स्वास्थ्य विभाग का जोर फरवरी तक शत प्रतिशत लोगों को टीका लगाने का है।
दरअसल, फरवरी के अंत तक कोरोना की तीसरी लहर चरम पर होने की बात कही जा रही है। इसके साथ ही 10 जनवरी से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बूस्टर डोज दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें