फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकार्ड: एक दिन में 56 हजार लोगों को लगाया गया टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। कोरोना टीकाकरण महाअभियान के तहत शुक्रवार को जिले में रिकार्ड 56561 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। इस दौरान 323 केंद्रों पर 4554 लोगों ने वैक्सीन की दूसरी डोज ली। शनिवार को भी टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

पिछले कुछ समय से जिले में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार कम थी। इसका एक कारण वैक्सीन की पर्याप्त उपलब्धता न होना था, लेकिन अब कोल्ड चेन में पर्याप्त वैक्सीन है। इसके बाद जिले में पूरी क्षमता से टीकाकरण किया जा रहा है। शुक्रवार को जिले में एक दिन में 57 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला था। स्वास्थ्य विभाग ने टीकाकरण के लिए 323 केंद्र बनाए। सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक इन केंद्रों पर कुल 56561 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। इनमें 4554 ऐसे लोग हैं जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी डोज ली है। शुक्रवार को जिले को 36 हजार वैक्सीन की डोज की सप्लाई भी मिली है। शनिवार को भी टीकाकरण किया जाएगा।
ब्लॉक जगत के प्राथमिक विद्यालय मझिया के बूथ पर बीएचडब्ल्यू सुमन रावत की अगुवाई में 160 लोगों को टीका लगाया गया। यहां दो सौ लोगों का लक्ष्य निर्धारित था। एआरपी जगदीश चंद्र सागर ने टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। इस मौके पर रिंकी सिंह, नमिता राठौर, राजीव कुमार, गायत्री देवी, मिथिलेश, सुनीता, सीता, गीता देवी, ललिता आदि रहे।
विज्ञापन

एसीएमओ डॉ. असलम ने बताया कि जिले में टीकाकरण गति पकड़ रहा है। इसके साथ ही प्रदेश स्तर पर जिले की रैंकिंग में भी सुधार हो रहा है। शनिवार को भी जिले में पूरी क्षमता के साथ टीकाकरण किया जाएगा।
बिसौली में छह हजार लोगों को लगाया टीका
बिसौली। मेघा दिवस पर नगर व क्षेत्र में वृहद स्तर पर वैक्सीनेशन हुआ। सीएचसी क्षेत्र में छह हजार टीके के लक्ष्य को देर शाम तक पूरा कर लिया गया। सीएचसी स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पर भाजपा नगर अध्यक्ष अक्कू रस्तोगी ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। भाजपाइयों ने आशाओं व अन्य स्टाफ को फल वितरित किए। केंद्र प्रभारी डा. रोहित कुमार ने बताया कि सीएचसी को छह हजार टीकाकरण का लक्ष्य मिला जिसे शाम तक पूरा कर लिया गया। इस दौरान गणेश गुप्ता, राहुल सिंह, स्वास्थ्य कर्मी कौशल शर्मा, राजकुमार, पूजा शर्मा, नेहा वर्मा, भावना त्यागी, प्रियांशी आजाद, कौशल वार्ष्णेय, दीपिका आदि मौजूद रहे।
बिल्सी में 3468 लोगों को लगाया टीका
बिल्सी। शुक्रवार को क्षेत्र में 19 केंद्रों पर 3468 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। सीएचसी पर तैनात एमपीडब्ल्यू शशिकांत ने बताया कि बिल्सी सीएचसी 360, बेहटा गुसाई 130, रिसौली 144, बेहटाजवी 210, खैरातीनगर 200, हैवतपुर 200, सिमर्रा भोजपुर 189, नगला डल्लू 213, नगला शाहवाद 197, बैरमई बुजुर्ग 210, गुधनी 211, वनबेहटा 151, सिरासौल 210, केसरपुर 150, सिरतौल 129, निजामपुर 210 और बांस बरोलिया में 210 लोगों ने टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें