फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने निकाली महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा

विज्ञापन
कांग्रेसियों द्वारा निकाली गई रैली। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बिल्सी विधानसभा में अंबियापुर व सहसवान ब्लॉक में कार्यक्रम में महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा का आयोजन किया गया। महंगाई हटाओ प्रतिज्ञा यात्रा में कांग्रेसियों ने महंगाई विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि देश में हरित क्रांति, नहर, पानी, बिजली, कल कारखाने सब कांग्रेस की देन है। हमने धर्मनिरपेक्ष संविधान के हिसाब से कानून का राज दिया। आज देश में कुटीर उद्योग, कृषि सब खत्म हो रहा है। पिछले 7 सालों में यही हुआ। जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राम रतन पटेल ने कहा कि कोरोना वायरस काल में अंबानी लाखों करोड़ों कमा लिए। आज बताया जा रहा है कि एशिया का सबसे भ्रष्ट देश भारत हो गया है। संघर्ष करने की जरूरत है। वहीं जिले में करीब नौ किलोमीटर की यात्रा निकाली गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव राम रतन पटेल, राजवीर सिंह, नीलम तोमर, अनुग्रह सिंह, योगेश शर्मा, विशेष कठेरिया, सद्दाम सैफी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें