फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 लाख रुपये की लागत से बनेगी शहर की दो सड़कें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शहर की खस्ताहाल सड़कों को लेकर नगर विकास राज्यमंत्री/ शहर विधायक महेश चंद गुप्ता अब गंभीरता दिखा रहे हैं। दो और प्रमुख सड़कों के लिए 21 लाख से अधिक की धनराशि स्वीकृत कराई है। एक सड़क मोहल्ला टिकटगंज से पुरानी चुंगी तक और दूसरी सड़क गोपी चौक से मथुरिया चौक तक हॉटमिक्स से बनेगी। जल्द ही इनका निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

शहर की कई प्रमुख सड़कों की हालत बेहद खराब है। इन पर राहगीरों का पैदल गुजरना मुश्किल हो गया है। इसको लेकर अमर उजाला लगातार खबरों को प्रकाशित कर रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए शहरवासियों ने राज्यमंत्री महेश चंद गुप्ता से इन सड़कों के निर्माण की मांग थी। ऐसे में बीते दिनों राज्यमंत्री ने शहर में घूम कर सड़कों का जायजा लिया। राज्यमंत्री ने जनता को यह आश्वासन दिया की बड़ी जल्द ही सभी खस्ताहाल सड़कों का निर्माण कराएंगे। इसी के चलते राज्यमंत्री ने शासन को शहर की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए प्रस्ताव देकर धनराशि की मांग शासन से की। शासन ने प्रस्ताव को हरी झंडी देते हुए सड़कों के लिए धनराशि मंजूर कर दी है। ऐसे में शहर के मोहल्ला टिकटगंज से पुरानी चुंगी तक और गोपी चौक से मथुरिया चौक तक हॉटमिक्स सड़क के लिए 21 लाख से अधिक की धनराशि स्वीकृत की है। पीडब्ल्यूडी सड़क का निर्माण कराएगा।
- शहर की सड़कों में गड्ढे हो रहे थे। इससे आम लोगों को आने जाने में दिक्कत थी। लोगों की दिक्कत को ध्यान में रखते हुए सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। - महेश चंद गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें