फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी के खिलाफ कांग्रेसियों ने खोला मोर्चा, सोनिया-प्रियंका को भेजा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली (बदायूं)। कांग्रेस प्रत्याशी प्रज्ञा यशोदा जाटव के खिलाफ कांग्रेसी मुखर हो उठे हैं। प्रज्ञा को बाहरी प्रत्याशी बताकर कांग्रेसियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा को पत्र भेजकर टिकट आवंटन पर फिर से विचार करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने जिला महासचिव प्रेमपाल यादव की पत्नी अतरौली निवासी प्रज्ञा यशोदा जाटव को बिसौली विधानसभा से प्रत्याशी घोषित किया है। पार्टी के जिला महासचिव पद पर रहे वरिष्ठ कार्यकर्ता चिरौंजीलाल वर्मा एडवोकेट ने सोनिया गांधी को लिखे पत्र में प्रज्ञा को बाहरी प्रत्याशी बताकर विरोध किया है। श्री वर्मा ने टिकट आवंटन की पुन: समीक्षा किए जाने की मांग की है। वहीं क्षेत्र के कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी का भेजे गए पत्र में पुराने व क्षेत्रीय कार्यकर्ता को टिकट दिए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में गंगा सिंह, ओमकार पाल, सतानंद, श्यामसुंदर गुप्ता, गंगासिंह यादव, रामभरोसे लाल कश्यप, शशीकांत शर्मा, धनपत सिंह आदि प्रमुख हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें