फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई नेता भाजपा में शामिल

विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय पर श्याम कुमार दिवाकर का स्वागत करते जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता व अन्य। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम कुमार दिवाकर समेत कई नेता बृहस्पतिवार को बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन

भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता ने उनको भाजपा की सदस्यता दिलाई। श्याम कुमार दिवाकर लंबे समय से बसपा में हैं। इस दौरान वह बसपा जिलाध्यक्ष और कोऑर्डिनेटर भी रहे हैं। श्याम कुमार दिवाकर के साथ ही बसपा में सेक्टर कोऑर्डिनेटर रहे श्रीराम चौधरी भी बृहस्पतिवार को समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए।
विज्ञापन

श्याम कुमार दिवाकर जिले से लेकर मंडल स्तर तक बसपा में विभिन्न पदों पर रहे हैं। भाजपा में शामिल होने पर राममूर्ति लाल जाटव, जुगेंद्र राठौर, मनोज मसीह, आतिफ निजामी, अरशद अल्वी, पारस गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें