फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकरीद के मौके पर मस्जिदों पर तैनात रहेंगे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अब तक जिला प्रशासन की ओर से ईद-बकरीद समेत अन्य त्योहारों पर संबंधित क्षेत्र में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाती थी। ये मजिस्ट्रेट नमाज से पहले उन जगहों का भ्रमण कर स्थिति को भांपकर वैसे ही कार्रवाई करते थे, लेकिन इस बार जिला प्रशासन ने जिले की 29 मस्जिदों पर अलग से अधिकारियों की तैनाती की है।
विज्ञापन

बकरीद को लेकर हर साल की तरह इस बार भी जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी थानों, कोतवाली में मजिस्ट्रेट और स्ट्रेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। इनको निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में पैनी निगाहें बनाए रखें, ताकि कोई भी अप्रिय घटना न हो सके। वहीं इस बार जिला प्रशासन ने जिले भर से 29 मस्जिदों का चयन किया है, जहां पर अधिकारियों की अलग से तैनाती की गई है।
इनमें शहर के मोहल्ला चौधरी सराय, सोथा, कबूलपुरा, कादरी कॉलोनी की मस्जिद शामिल है। बिसौली की जामा मस्जिद पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकांत, बड़ी मस्जिद पर अवर अभियंता नलकूप राहुल कुमार, सैदपुर की खिन्नी मस्जिद पर अवर अभियंता रामेश्वर कुमार, वजीरगंज की रफीउल औलिया मस्जिद पर अवर अभियंता नलकूप शेर बहादुर, इस्लामनगर की जामा मस्जिद पर अंबियापुर बीईओ अशोक कुमार समेत अन्य अधिकारी तैनात किए हैं।
विज्ञापन

-
जिले में मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। साथ ही जिले की 29 मस्जिदों पर अधिकारियों की तैनात की गई हैं। सभी अधिकारी बकरीद पर समय से अपने-अपने क्षेत्र में तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

-दीपा रंजन, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें