उझानी। तीन दिन पहले मायके आई विवाहिता संभल जिले के रहने वाले प्रेमी के साथ कहीं चली गई। पता चलने पर विवाहिता के पिता ने आरोपी और उसके भाई के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति की बेटी की ससुराल संभल जिले में बहजोई थाना क्षेत्र में है। वह तीन दिन पहले पिता के घर आई। शाम को दवा लेने के बहाने से घर से निकल गई। देर रात तक वह घर नहीं लौटी तो पिता और भाइयों ने खोजबीन की। खोजबीन के दौरान पिता को पता लगा कि बेटी की ससुराल से तस्लीम और उसका भाई अरमान आया था, जो उसे बाइक पर बैठाकर ले गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। इसके अलावा इलाके के ही एक अन्य गांव से ग्रामीण की नाबालिग बेटी को करन और गोविंद बहलाफुसला कर ले गए। गोविंद सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव चंदननगर खरेर का निवासी है। मामला दर्ज कर लिया गया है। संवाद