फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दातागंज में फायर स्टेशन का लोकार्पण

विज्ञापन
अग्निश्मन केंद्र के लोकार्पण में डीएम, एसएसपी व जनप्रतिनिधि। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
दातागंज। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दातागंज में 10.53 करोड़ की लागत से स्थापित अग्निशमन केंद्र का ऑनलाइन लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार हर वर्ग का ध्यान रख रही है। उन्होंने बताया कि उनकी प्रदेश में 97 नए अग्निशमन केंद्र स्थापित किए गए हैं।
विज्ञापन

सांसद धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि अब तक दातागंज में अग्निशमन केंद्र नहीं था। अगर किसी गांव में अग्निकांड होता था तब बदायूं या शाहजहांपुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती थी। विधायक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि विधायक बनने के बाद से ही वह दातागंज में अग्निशमन केंद्र की स्थापना को प्रयास करने लगे थे। मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की समस्या को समझा। जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने कहा कि अब अग्निकांडों से नुकसान नहीं होगा। दातागंज से गंगा एक्सप्रेस-वे भी निकल रहा है। क्षेत्र के विकास का पहिया अब तेजी से घूमेगा। डीएम दीपा रंजन, एसएसपी ओपी सिंह ने भी विचार रखे। इस मौके पर सीडीओ ऋषिराज, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह, विदेश कुमार, केसी शाक्य, विनोद अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें