अधिकारियों के साथ बैठक करते व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष रविकांत गर्ग। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। एक जिला एक उत्पाद, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम व ईज ऑफ डूइंग बिजनेस के संबंध में व्यापारी कल्याण बोर्ड (वाणिज्य कर एवं राज्यकर) के अध्यक्ष रविकांत गर्ग ने जिलास्तरीय अधिकारियों व व्यापार बंधुओं के साथ बैठक की। इसमें जरी जरदोजी पर विशेष जोर देने के लिए कहा।
अध्यक्ष ने कहा कि शासन की संचालित सभी योजनाओं को धरातल पर उतारा जाए, जिससे कि पात्र लोगों तक इसका लाभ पहुंचे। कहा कि बदायूं एक जिला एक उत्पाद योजना के अंतर्गत जरी जरदोजी कार्य में चयनित है। इसको प्रोत्साहित करने के लिए विशेष जोर दिया जाए। कारोबार बढ़ाने के लिए व्यापारियों को बैंकों से लोन दिलाया जाए। जिन योजनाओं के तहत लाभार्थियों को लोन उपलब्ध कराया जा रहा है इसकी मॉनिटरिंग भी उद्योग विभाग करे। शासन की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाने पाए। उन्होंने कहा कि उद्योग व व्यापार बंधुओं की नियमित रूप से बैठक होती रहे। संवाद