फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई जुमे की नमाज

विज्ञापन
शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेतीं डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओपी सिंह। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिले में शांतिपूर्ण माहौल में जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, ड्रोन कैमरे से संवेदनशील इलाकों की निगरानी की गई। इसके अलावा डीएम-एसएसपी ने स्वयं भ्रमणकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन

पिछले शुक्रवार को देशभर में उपद्रव हुए थे। उपद्रवियों ने पथराव और आगजनी तक की थी। इससे काफी नुकसान हुआ था तो आम लोगों को भी तमाम परेशानी झेलनी पड़ी थी। इसी के चलते इस शुक्रवार को पूरी सावधानी बरती गई। जिलेभर में संवेदनशील इलाके चिह्नित किए गए, वहां अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। इसके अलावा शहर में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया। दिनभर पुलिस सतर्क रही। डीएम दीपा रंजन और एसएसपी डॉ. ओम प्रकाश सिंह ने पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जामा मस्जिद के अलावा अन्य मस्जिदों और ईदगाहों का भी भ्रमण किया।
नमाज शांतिपूर्वक माहौल में हुई और सभी लोग मस्जिदों और ईदगाहों से निकलकर सीधे अपने-अपने घर चले गए। कहीं भी कोई विरोध प्रदर्शन नहीं किया गया। इस दौरान पुलिस की साइबर सेल से लेकर सर्विलांस टीम, खुफिया विभाग सतर्क रहा। अफवाहों पर लगातार नजर बनाए रखी गई। इसी के चलते सबके सहयोग से जिले का माहौल शांत रहा। जिसपर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

इधर, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार, सीओ सिटी आलोक मिश्रा में भी निरंतर भ्रमण पर रहे। जहां एक ओर डीएम एसएसपी संवेदनशील और मुख्य जगहों पर पहुंचे। वहीं दूसरी ओर एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ग्रामीण क्षेत्र में नजर बनाए रहे। उन्होंने इस्लामनगर, सहसवान और बिल्सी के अलावा बिसौली, फैजगंज बेहटा आदि इलाकों का दौरा किया। उन्होंने खुद मस्जिदों और ईदगाहों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
सैदपुर। कस्बे में जुमे की नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में अदा की। एहतियात के तौर पर पुलिस तैनात रही। इस दौरान बिसौली एसडीएम ज्योति शर्मा, सीओ शक्ति सिंह और वजीरगंज एसओ प्रकाश सिंह ने भ्रमण किया।
कादरचौक। जुमे की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क रहा। शांति पूर्वज माहौल में नमाज अदा की गई। रमजानपुर, मोहम्मदगंज, भमुईया, भदसिया, बेहटा डंबरनगर गांवों में पुलिस सतर्क रही।
रुदायन। जुमे की नमाज के दौरान चौकी इंचार्ज योगराज सिंह पुलिस बल के साथ अलर्ट रहे। उन्होंने भवानीपुर गांव पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था देखी।
दबतोरी। शुक्रवार को एसडीएम बिसौली ज्योति शर्मा और सीओ शक्ति सिंह ने क्षेत्र के गांव संग्रामपुर, लक्ष्मीपुर, दबतोरा आदि में भ्रमण किया। उन्होंने मस्जिदों के पास लोगों से बातचीत की।
बिल्सी। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा पुलिस फोर्स के साथ नगर में लगातार गश्त करते रहे। एसडीएम प्रवर्धन शर्मा और सीओ बलदेव सिंह खनेड़ा ने भी भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें