फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका ने पार्किंग स्थल का बोर्ड लगाया, पंचायत ने किया विरोध

विज्ञापन
वह भूमि पर जिस पर पालिका और ग्राम पंचायत ने अपने-अपने बोर्ड लगाए। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। वाहनों के कारण आए दिन लगने वाले जाम की समस्या को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने पिछले दिनों खैरी रोड पर ग्राम पंचायत अगोल की खाली पड़ी भूमि पर पार्किंग स्थल का बोर्ड लगाया था, जिसका विरोध करते हुए ग्राम पंचायत अगोल ने भी यहां पर अपना बोर्ड लगा दिया। अब एसडीएम ने पूरे मामले के जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने प्रमुख बाजार और सड़कों को जाम मुक्त बनाने के लिए अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं, जिसके बाद एसडीएम बिल्सी और नगर पालिका परिषद ने नगर में पार्किंग स्थल बनाने के लिए भूमि को देखना शुरू किया था। इसके बाद लेखपाल हरिओम सिंह और राजस्व निरीक्षक राजेश कुमार शर्मा ने नगर के खैरी बस स्टैंड पर ग्राम पंचायत अगोल की करोड़ों रुपये की खाली पड़ी भूमि पार्किंग स्थल के लिए चयनित कर दी। इसकी जानकारी जैसे ही अगोल के ग्राम प्रधान नन्हेलाल सागर को हुई तो उन्होंने इसका विरोध करते हुए इस भूमि को ग्राम पंचायत की बताकर इस पर अपना बोर्ड लगा दिया, साथ ही इसकी सूचना उन्होंने तहसीलदार को दे दी।
एसडीएम प्रवर्धन शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जा रही है। जिसकी भी जमीन होगी उसके अधिकार में ही रहेगी। इधर ईओ जयप्रकाश यादव ने बताया कि उनको यह भूमि राजस्व टीम द्वारा चयनित करके दी गई थी। इसके संबंध में कोई लिखित अभिलेख नहीं दिखाए गए थे। मौखिक तौर पर बता दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें