फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

45 लाख की मशीन से दूर होगी जलभराव की समस्या

विज्ञापन
नई मशीन से नाले की सफाई कराती पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर में बरसात के बाद में नालों के चोक हो जाने से जलभराव की समस्या पैदा हो जाती थी। उम्मीद है कि अब लोगों को इस समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। शासन से नगर पालिका को जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब 45 लाख रुपये की मशीन मिली है, जो कंप्रेसर से पानी को अंदर भरेगी और नालों में निकाल देगी।
विज्ञापन

गर्मी के मौसम में हर कोई बारिश का इंतजार कर रहा है। बारिश के आने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी, लेकिन शहर की सड़कों पर होने वाले जलभराव को सोचकर लोग परेशान हो जाते हैं। हालांकि नगर पालिका का दावा है कि इस बार शहरवासियों को जलभराव की समस्या से नहीं जूझना पड़ेगा, क्योंकि इसके निस्तारण के लिए उन्होंने करीब 45 लाख रुपये की लागत की (सक्शन कम जेटिंग मशीन) मंगाई, जो जलभराव वाली जगह से पानी को वैक्यूम के माध्यम से मशीन के टैंक में खींच लेगी और दूसरी जगह पर नाले में पानी को निकाल देगी, जहां से पानी आसानी से निकल जाएगा। इस मशीन का दूसरा फायदा यह है कि इसके माध्यम से नालों के अंदर आसानी से सफाई हो सकेगी। इसके लिए किसी सफाई कर्मचारी को भी नाले के अंदर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। वह प्रेशर से नाले के अंदर का पानी, सिल्ट यहां तक कि पॉलीथिन को भी खींच लेगा। इससे चोक नाला आसानी से खुल जाएगा।
-
आग पर काबू पाने में भी करेगी मदद
इस मशीन के माध्यम से नगर पालिका प्रशासन छोटी-मोटी आग लगने पर आसानी से आग पर भी काबू पा सकेगा। इस मशीन में दो हजार लीटर का टैंक लगा है। कम्प्रेसर के माध्यम से आग वाली जगह पर पानी का छिड़काव कर उस पर काबू पाया जा सकेगा।
विज्ञापन

-
नगर पालिका को शासन की ओर से करीब 45 लाख रुपये की मशीन भेजी गई है। इस मशीन से जलभराव जैसी समस्या से निजात मिलेगी, साथ ही चोक नाले भी इसके माध्यम साफ किए जा सकेंगे।
विज्ञापन

-दीपमाला गोयल, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें