फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग से तीन प्रमुख सड़कों की सूरत बिगड़ी

विज्ञापन
ओवरलोड वाहनों से क्षतिग्रस्त पालिका की सड़क। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। रेलवे मालगोदाम प्लेटफार्म पर अनाज और खाद की रैक की लोडिंग-अनलोडिंग के दौरान वाहनों में ओवरलोडिंग ने तीन प्रमुख सड़कों की सूरत बिगाड़ दी है। ओवरलोड वाहनों की वजह से रेलवे की सड़क तो पहले ही उखड़ गई थी, अब नगर पालिका परिषद के अधिकार क्षेत्र वाले रेलवे और लिंक रोड को भी इसने चपेट में ले लिया है।
विज्ञापन

ब्रॉडगेज के इलेक्ट्रिक लाइन में तब्दील होने के बाद मालगोदाम प्लेटफार्म पर रैक की लोडिंग और अनलोडिंग का काम काफी दिनों से हो रहा है। यहां से अनाज गुजरात, तमिलनाडु, आंध्रप्रदेश के अलावा बांग्लादेश के लिए जाता है तो कई अन्य स्टेशनों से यूरिया, डीएपी खाद, राशन का गेहूं-चावल अनलोड होता रहा है। कोई रैक ऐसी नहीं होती, जिसमें करीब 25 हजार क्विंटल से कम माल हो। ऐसे में ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉलियों को उनकी क्षमता से अधिक लाद दिया जाता है। ओवरलोड वाहनों से रेलवे की सड़क अढौली फाटक से प्लेटफार्म तो दूसरी तरफ रेलवे स्टेशन के मुख्य द्वार तक गड्ढों में तब्दील हो चुकी है तो स्टेशन के मुख्य द्वार से हाईवे पर पहुंचने से पहले पालिका का स्टेशन और लिंक रोड भी क्षतिग्रस्त हो गया है। सबसे ज्यादा दिक्कत लिंक रोड मोड़ पर एलआईसी दफ्तर के पास होती है। मोड़ पर निजी नर्सिंग होम भी है। अगर किसी दिन ओवरलोड भारी वाहन पलटा तो जनहानि की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। इसके बाद भी ओवरलोडिंग की ओर से अफसर मुंह फेरे हुए हैं।
-
पंखा रोड मोड़ पर मिटने लगा सड़क का वजूद
अढौली फाटक से कस्बे की ओर बढ़ते ही सबसे पहले पंखा रोड मोड़ पड़ता है। यहां गहरे गड्ढों के कारण सड़क का वजूद नजर नहीं आता। बावजूद इसके रेलवे की ओर से गड्ढों पर पैबंद लगवाने की जरूरत भी महसूस नहीं की गई है।
विज्ञापन

-
लिंक रोड पर बरातघरों के पास जाम का झमेला
पंजाबी कॉलोनी और श्रीनारायणगंज मोहल्ले को जोड़ने वाले लिंक रोड पर तीन बरातघर हैं। शादियों के दिनों में शाम के समय बरातघरों के आसपास छोटे वाहनों की आवाजाही कम नहीं रहती। अधिकतर लोग छोटे वाहनों को सड़क किनारे ही खड़े कर देते हैं। इस पर ओवरलोड ट्रक और ट्रैक्टर ट्रॉलियों के गुजरते समय वाहन एक-दूसरे से बच नहीं पाते। एक बार जाम लग जाए तो काफी देर तक दिक्कत रहती है।
-
ओवरलोड वाहनों की वजह से नगर में स्टेशन रोड की सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। प्लेटफार्म से सभी वाहन इसी रोड पर होकर निकलते हैं। दो महीना पहले भी लिंक रोड मोड़ पर गड्ढे भरवाए गए थे लेकिन फिर से दिक्कत हो रही है। जल्द ही मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन

- जेपी यादव, ईओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें