फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्याओं के समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं : वर्मा

विज्ञापन
उझानी में फरियादियों को सुनते केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने जन समस्याओं के समाधान के दिशा में विशेष कदम उठाने पर जोर दिया है। सोमवार सुबह वह अपने निवास पर फरियादियों से रूबरू हुए। लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया और कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र भी सौंपे। इस पर उन्होंने संबंधित अफसरों को फोन कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। कहा इस संबंध में देरी बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन

वर्मा ने दूसरे दिन सोमवार को भी फरियादियों से भेंट की। सर्वाधिक संख्या ग्रामीण क्षेत्र के फरियादियों की रही। केंद्रीय राज्यमंत्री ने संबंधित अफसरों को फोन पर बात कर प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं का समाधान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान वर्मा कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए। सरकारी योजनाओं की जानकारी आम आदमी तक पहुंचाने पर जोर दिया। कहा-जरूरतमंदों को लाभकारी योजनाओं का हरहाल में फायदा मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें