फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रक बांटकर दिया घाटों को स्वच्छ रखने पर जोर

विज्ञापन
कछला घाट पर पत्रक बांटते गंगा समग्र के प्रांतीय सदस्य अशोक तोमर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
उझानी। गंगा समग्र के बृज प्रांत सदस्य अशोक तोमर के नेतृत्व में संस्था के कार्यकर्ताओं ने कछला घाट पर अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही उन्हें घाटों को साफ सुथरा रखने और जल की निर्मलता के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

गंगा सप्तमी पर कछला घाट पर पहुंचे गंगा समग्र के कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले घाटों पर सफाई की। सफाई करते समय ही घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं के लिए पूजन सामग्री गंगा में प्रवाहित नहीं करने की सलाह दी गई। प्रांतीय सदस्य अशोक तोमर ने कहा कि घाटों की सफाई के लिए प्रत्येक श्रद्धालु का दायित्व है। किसी एक की जिम्मेदारी मानकर चुप नहीं रहा जा सकता। उन्होंने गंगा का महत्व भी समझाया।
घाट पर ही श्रद्धालुओं, प्रसाद विक्रेताओं और नाविकों के लिए पत्रक बांटे गए। पत्रकों में गंगा निर्मल रखने के उपायों के अलावा उसकी महत्ता बताई गई। नमामि गंगे परियोजना के प्रबंधक अनुज प्रताप सिंह ने गंगा प्रेमियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अजय तोमर, प्रसून सक्सेना, ओमपाल, वेदपाल कठेरिया, निखिल, अनिल कुमार, विवेक, आदित्य, डेविट तोमर और संजव श्रीवास्तव आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें