फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष के नए आवास की वीडियोग्राफी कर खिसके लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। सरकारी गाड़ी से आए कुछ लोग बुधवार सुबह पालिकाध्यक्ष के नए आवास की वीडियोग्राफी करके चले गए। इसके बाद शहर भर में शोर रहा कि पालिकाध्यक्ष के यहां बिजली विभाग की विजीलेंस टीम ने छापा मारा है। हालांकि देर रात तक किसी ने भी छापे की पुष्टि नहीं की। खुद पालिकाध्यक्ष ने इस बात को निराधार बताया।
विज्ञापन

बिजली चोरी रोकने के लिए इन दिनों व्यापक स्तर पर अभियान चल रहा है। स्थानीय स्तर पर चारों खंडों के एक्सईएन इसकी मॉनीटरिंग कर रहे हैं। इसके अलावा चीफ इंजीनियर भी बिजली चोरी की मॉनीटरिंग कर रहे हैं। बुधवार को चित्रांश नगर के आगे चांदमारी के पास स्थित पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल के नए आवास पर भी सरकारी गाड़ी पहुंची। स्थानीय लोगों ने देखा कि कुछ लोग चेयरमैन के घर की वीडियोग्राफी कर रहे हैं। लोग करीब आए तो टीम चुपचाप वहां से लौट गई। लोगों को इस बारे में पता लगा तो कई तरह की चर्चाएं होने लगीं।
इस संबंध में पावर कॉरपोरेशन का कोई अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है। एक्सईएन प्रथम खंड प्रवेश कुमार से बात करने पर उन्होंने भी इसकी पुष्टि नहीं की। कहा कि कोई बाहरी टीम आई हो तो नहीं कह सकते। एसडीओ पनबड़िया नीरज गोवाड़ी और एसडीओ कोतवाली यश भारद्वाज ने भी इस संबंध में जानकारी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन

-
हम परिवार समेत आवास विकास में रहते हैं। चित्रांश नगर के पास नया घर बन रहा है जिसमें केवल चौकीदार रहता है। वहां लाइट की जरूरत पूरी करने को जनरेटर भी लगा है। बिजली कनेक्शन को आवेदन भी काफी पहले किया है। चौकीदार ने फोन करके सूचना दी कि कुछ लोग वीडियोग्राफी कर रहे हैं पर यह कौन थे, हमें नहीं पता। शायद चुनाव से पहले हमारी छ वि खराब करने की कोशिश की जा रही है जो सफल नहीं होगी।
विज्ञापन

- दीपमाला गोयल, पालिकाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें