फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलस्तर कम होने के बाद भी जोरी नगला बांध पर गंगा कर रहीं कटान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। जलस्तर कम होने के बाद भी जिले में गंगा कटान कर रही हैं। ऐसे में बाढ़ खंड के होश उड़े हुए हैं। पिछले दिनों गंगा ने सहसवान में गगा-महावा बांध पर तेजी से कटान किया था। बाढ़ खंड ने किसी तरह यहां कटान पर काबू पाया तो अब गंगा ने जोरी नगला बांध पर कटान शुरू किया है।
विज्ञापन

इस वर्ष बेमौसम अक्तूबर मध्य में भारी बारिश के कारण गंगा में नरौरा बैराज से कई दिन तक दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया था। गंगा एक साथ एक लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आने की दशा में खतरे के निशान को पार कर देती हैं। लगातार दो लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी आने के कारण हालात बेकाबू से हो गए थे। एक्सईएन बाढ़ खंड उमेश चंद्र ने बताया कि इन दिनों नरौरा बैराज से प्रति दिन करीब 14 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। जलस्तर पूरी तरह से सामान्य होने के बाद भी जोरी नगला बांध पर कटान हो रहा हे। कटान रोकने के लिए बाढ़ खंड की टीम काम में लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें