फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में पांच ट्रैफिक लाइटों में चार खराब

विज्ञापन
इंदिरा चौक पर खराब पड़ी ट्रैफिक लाइट। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पांच तिराहे-चौराहों पर ट्रैफिक लाइट लगवाई गई हैं। हैरानी की बात ये है कि उनमें चार खराब हैं और एक ठीक है। जो ठीक है उसके अनुसार यातायात नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

शहर में लंबे समय से यातायात व्यवस्था खराब है। इसे सुधारने को तमाम योजनाएं बनीं। नोएंट्री लागू की गई, कई जगह बैरियर लगाए गए लेकिन इसके बावजूद यातायात व्यवस्था नहीं सुधरी। आज भी शहर के कई इलाकों में तगड़ा जाम लगता है। पिछले साल इस व्यवस्था को सुधारने के लिए शहर के खेड़ा नवादा, दातागंज तिराहा, इंदिरा चौक, भामाशाह चौक और परशुराम चौक पर ट्रैफिक लाइट लगवाई गईं थीं। शुरुआती दौर में ये लाइटें जली लेकिन धीरे-धीरे एक-एक करके बंद होती गईं। कुछ समय के लिए भामाशाह चौक, इंदिरा चौक और खेड़ा नवादा चौराहे पर लाइट के अनुसार यातायात व्यवस्था लागू की गई। कुछ समय बाद ये लाइटें भी बंद हो गईं।
इनमें परशुराम चौक पर आज भी ट्रैफिक लाइट सुचारू रूप से जल रहीं हैं लेकिन इस चौक पर शुरुआती दौर से ही यातायात नियमों का पालन नहीं कराया गया। जबकि यहां हर समय ट्रैफिक पुलिस और होमगार्ड तैनात रहते हैं। जाम लगता है तभी खुलवाने की कोशिश की जाती है। अन्यथा दिनभर चौराहे पर बैठकर पूरा दिन कट जाता है। इससे शहर में यातायात व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस ने नगर पालिका को लिखा पत्र
शहर में ट्रैफिक लाइट खराब होने के संबंध में यातायात पुलिस एक बार नगर पालिका प्रशासन को पत्र भेज चुकी है। बताया जा रहा है कि इन्हें ठीक करने के लिए इंजीनियर बुलाया जाएगा। पिछले पांच माह से ये लाइटें खराब पड़ी हैं। फिर भी इंजीनियर को नहीं बुलाया गया है।
शहर में लगाई गईं ट्रैफिक लाइटें खराब हैं। इन्हें नगर पालिका प्रशासन ने लगाया था। वहीं से लाइटें ठीक कराई जाएंगी। इस बारे में दो बार कहा जा चुका है। अब फिर से कहा जाएगा।- प्रवीन सिंह चौहान, एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें