फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल चुनावी मुद्दा बना रहा बिल्सी रोडवेज बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी (बदायूं)। बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपनी चुनावी सभा के दौरान बिल्सी में रोडवेज बस स्टैंड बनाने का वादा किया था, जो अब तक केवल चुनावी मुद्दा बना रहा। लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि चाहते थे अब तक बस अड्डा बन गया होता।
विज्ञापन

बिल्सी क्षेत्र की जनता करीब 25 साल से रोडवेज स्टैंड की मांग करती आ रही है। 16 मई 1997 को तत्कालीन मुख्यमंत्री मायावती ने बिल्सी से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। उस समय मायावती ने यहां रोडवेज डिपो की स्थापना की घोषणा की थी। मायावती बिल्सी विधान सभा से चुनाव जीतीं तो लगा कि क्षेत्र के विकास के रास्ते खुल जाएंगे। छह महीने के बाद मायावती की सरकार गिर गई और बाद में बिल्सी में रोडवेज डिपो की स्थापना का मुद्दा गर्त में चला गया। बिल्सी क्षेत्र के लोगों को उम्मीद है कि शायद इस बार कोई जनप्रतिनिधि बिल्सी के विकास को तबज्जो दे ताकि विकास की राह पर क्षेत्र रफ्तार पकड़ सके। पिछले दिनों परिवहन निगम के अफसरों ने यहां जमीन की तलाश की थी पर इससे आगे बात नहीं बढ़ पा रही है।
जो भी जनप्रतिनिधि जनता को रोडवेज की सुविधा उपलब्ध कराएगा वह निश्चित रूप से बिल्सी के युवाओं, छात्रों और व्यापारी वर्ग के दिलों पर राज करेगा। हर बार की तरह 2022 के विधानसभा चुनाव में भी ये मुद्दा बनेगा।- प्रशांत चौहान ग्राम सिध्दपुर चित्रसेन
विज्ञापन

रोडवेज बस सु विधा के नाम पर बिल्सी के लोगों को सिर्फ झूठे आश्वासन ही मिले हैं। सांसद हों या विधायक किसी ने इस समस्या को आज तक गंभीरता से नहीं लिया है। इसके कारण क्षेत्र में विकास में आगे नहीं हो पा रहा है। - हेमेंद्र सिंह, वकील
नगर और क्षेत्र के व्यापारियों को बाहर से सामान लेकर आना पड़ता हैं पर यातायात की बेहतर सुविधा न होने के कारण उन्हें तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यदि बिल्सी में रोडवेज बस की बेहतर सेवा हो जाए तो यहां के व्यापार के साथ-साथ विकास को भी गति मिलेगी।- राहुल वार्ष्णेय, व्यापारी
वर्षों से बिल्सी क्षेत्र की जनता रोडवेज डिपो का इंतजार कर रही है। मगर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों द्वारा केवल उन्हें झूठे आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हो रहा है। इससे क्षेत्र विकास में पिछड़ता जा रहा है। प्रदीप शर्मा, प्रधानाचार्य
बिल्सी की कोई भी समस्या हो लेकिन क्षेत्रीय जनप्रनिधि यों ने हमेशा से उनकी उपेक्षा की है। रोडवेज को लेकर व्यापारी 25 वर्षो से मांग करते चले आ रहे हैं मगर किसी ने भी इसको गंभीरता से नहीं लिया। - डॉ. बीपी मौर्य
इस बार लगता है कि रोडवेज की समस्या को लेकर 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में माहौल गरमाएगा. जनता रोडवेज बसों के न मिलने की समस्या को मुददा बनाएगी, नेता जवाब नहीं दे पाएंगे।- संजीव शर्मा
हम कर रहे हैं प्रयास: विधायक
बिल्सी क्षेत्र की जनता की मांग को ध्यान में रखते हुए रोडवेज डिपो व स्टैंड की स्थापना को लेकर पांच फरवरी 2021 को मुख्यमंत्री को एक पत्र सौंपा था। इसको लेकर अभी तक शासन के स्तर से क्या कार्रवाई की गई है, इसका संदर्भ अभी प्राप्त नहीं हो सका है। - आरके शर्मा, विधायक बिल्सी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें