बदायूं। मिशन शक्ति अभियान के तहत चालू वित्तीय वर्ष में मनरेगा के तहत जिले की 30 हजार महिलाओं को रोजगार मिलेगा। हर महिला को मनरेगा के तहत 100 दिन का रोजगार दिया जाएगा।
प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए तमाम तरह की योजनाएं संचालित की जा रही है। ताकि उन्हें इन योजनाओं से लाभ मिल सके। इसके तहत महिलाओं को मनरेगा के तहत भी काम दिया जा रहा है। शासन ने जिला स्तरीय अधिकारियों को िमहिलाओं की भागेदारी बढ़ाने के निर्देश दिए है। शासन ने लगभग तीस हजार महिलाओं को मनरेगा में काम देने के निर्देश दिए। निर्देश मिलने के बाद में अधिकारियों ने महिलाओं को संपर्क कर उनको मनरेगा में काम दिया। दिसंबर तक 22 हजार महिलाओं को काम देने की योजना विभाग की ओर से तैयार की गई है। इस संबंध में डीसी मनरेगा आरएस यादव ने बताया कि अभी तक करीब 16 हजार महिलाओं को रोजगार दिया जाएगा। बाकी शासन के अनुरूप आगे भी महिलाओं को काम दिया जा रहा है।