फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की राहत ने दोगुनी की त्योहार की खुशी, लापरवाही भी हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। रविवार को जिले में भाई-बहन के प्यार का प्रतीक त्योहार रक्षाबंधन हर्ष और उल्लास के साथ पूरे परंपरागत तरीके से मनाया गया। कोरोना से मिली राहत के कारण बाजारों में राखी व मिठाइयों की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। लेकिन लोगों ने लापरवाहियां भी सामने आईं। अधिकतर लोग बिना मास्क के नजर आए।
विज्ञापन

कोविड-19 की वजह से पिछले साल रक्षाबंधन का त्योहार उतने हर्षोल्लास के साथ नहीं मनाया जा सका, जितना इस बार। इस समय कोरोना संक्रमण का असर न के बराबर होने पर लोग भी बेफिक्र नजर आए। बसों और छोटे वाहनों में ठसाठस भीड़ रही। सामाजिक दूरी का कहीं पालन नहीं किया गया। भाईयों को राखी बांधने के लिए तमाम बहनें शनिवार को ही मायके आ गई थीं, तो कुछ रविवार को सुबह ही मायके पहुंची। सुबह से ही हर घर में पर्व को मनाने की तैयारियां होने लगी थी। पूजन के बाद बहनों ने भाई को तिलक लगाया और राखियां बांधी। भाईयों ने भी बहनों को रक्षा का संकल्प देते हुए उपहार भेंट किए।
वीडियो कॉल के जरिए भी भाई-बहनों में दिखा प्रेम
कोरोना महामारी के बीच भी भाई-बहन के अटूट प्रेम का पर्व रक्षाबंधन पूरे उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। जो बहनें दूरदराज से भाईयों के पास नहीं आ सकीं, उनके बीच वीडियो कॉल के जरिए भी प्रेम दिखाई दिया।
विज्ञापन

कुछ ने दिखाई समझदारी
कोरोना काल में भाईयों ने बहनों को और बहनों ने भाईयों को कोरोना काल में नियमों का पालन करने और सरकार की गाइडलाइन के अनुसार करने का वचन दिया। दोनों ने एक दूसरे की सेहत का ध्यान रखने को भी कहा। कई घरों में मास्क पहनकर बहनों ने भाईयों को राखी बांधी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें