फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बढ़ सकता है गंगा का जलस्तर, सावधानी से करें स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पिछले कई दिनों से मैदानी इलाकों के साथ पहाड़ों पर भी बारिश नहीं हो रही थी। ऐसे में नरौरा बैराज से गंगा में काफी कम पानी छोड़ा जा रहा था। गंगा का जलस्तर काफी कम हो गया था, लेकिन रविवार को जलस्तर में इजाफा हो सकता है। दरअसल, शनिवार को नरौरा बैराज से गंगा में 70 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा सकता है। ऐसे में रविवार को पूर्णिमा के दिन लोगों को गंगा स्नान के वक्त सावधानी बरतनी होगी। हालांकि, गंगा घाट पर मेलों पर कोरोना के कारण रोक पहले ही लगी है, लेकिन इसके बाद भी स्नान पर्वों पर काफी संख्या में लोग गंगा स्नान करने पहुंचते हैं।
विज्ञापन

पिछले एक सप्ताह से बारिश नहीं हो रही थी। ऐसे में उमस और गर्मी से लोग परेशान थे। जुलाई के आखिरी सप्ताह में हुई बारिश के बाद अगस्त के पहले सप्ताह तक गंगा में उफान बना रहा। जलस्तर कम ज्यादा होने से लगातार कटान हो रहा था, लेकिन एक सप्ताह से हालात पूरी तरह सामान्य हो गए थे। शुक्रवार को नरौरा से गंगा में 15 और शनिवार को 20 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा गया। शनिवार को बिजनौर से गंगा में 63 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी और छोड़ा गया है। यह पानी रविवार को नरौरा पहुंच जाएगा। इस बीच लगातार बारिश भी हो रही है। ऐसे में संभावना है कि रविवार को नरौरा से 70 हजार क्यूसेक से ज्यादा पानी आ सकता है। ऐसे में जलस्तर में इजाफा हो सकता है। शनिवार को मीटरगेज पर गंगा का जलस्तर 161.100 दर्ज किया गया।
नगर पंचायत ने गंगा तट पर कराई सफाई
नगर पंचायत ने पूर्णिमा के मद्देनजर शनिवार को कछला गंगा तट पर सफाई कराई। ईओ रतन कुमार पांडेय के निर्देशन में गंगा तट पर सफाई अभियान चलाया गया। ईओ ने बताया कि मंडलायुक्त का बदायूं दौरा प्रस्तावित है। वह कछला में गंगा तट का निरीक्षण भी कर सकते हैं। ऐसे में सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। बाढ़ खंड के सहायक अभियंता नेशपाल सिंह का कहना है कि फिलहाल हालात सामान्य हैं। आने वाले दिनों में जलस्तर बढ़ सकता है। इसको लेकर अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें