फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद न जोड़ें फ्यूज, होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। अंडरग्राउंड बिजली केबल से आए दिन होने वाले हादसों को पावर कॉरपोरेशन ने गंभीरता से लिया है। इसके लिए शहर में अलग-अलग टीमों को निगरानी पर लगाया है। कई ऐसे मामले सामने आए हैं कि लोग खुद जान हथेली पर लेकर ट्रांसफार्मर का फ्यूज जोड़ने लगते हैं। एसडीओ कोतवाली यश भारद्वाज ने नई सराय के पास ऐसा करते एक व्यक्ति को पकड़ भी लिया। अंडरग्राउंड केबल को लेकर पावर कॉरपोरशन ने मोबाइन नंबर जारी किए हैं।
विज्ञापन

इन दिनों अंडरग्राउंड केबल का मामला सुर्खियों में बना हुआ है। जगह-जगह खुले केबल बॉक्स को लेकर पावर कॉरपोरेशन ने नंबर जारी किए हैं। अगर कहीं पर केबल बॉक्स खुला है या अंडरग्राउंड लाइन में अन्य कोई समस्या है तो मोबाइल नंबर 7599560199 और 7599560205 पर उस स्थान का नाम और फोटो भेज सकते हैं। शिकायत मिलने के बाद तुरंत समस्या को दूर किया जाएगा। इधर, पावर कॉरपोरेशन की टीमें इसको लेकर भी निगरानी कर रही हैं कि कोई कहीं पर केबल बॉक्स या ट्रांसफार्मर से छेड़छाड़ तो नहीं कर रहा। नई सराय नई बस्ती के पास बरेली रोड पर रखे ट्रांसफार्मर के फ्यूज जोड़ते हुए एक व्यक्ति को पकड़ा भी गया। एसडीओ पनबड़िया ने बताया कि बाद में उस व्यक्ति को हिदायत देकर छोड़ दिया गया।
अगर कहीं पर कोई समस्या है या केबल बॉक्स खुला हुआ है तो जारी किए गए नंबरों पर इसकी सूचना दी जा सकती है। लोगों को चाहिए कि बिजली लाइनों से छेड़छाड़ न करें। ऐसा करने पर ही हादसे होते हैं। जहां भी कमियां हैं उनको दूर कराया जा रहा है। इसमें स्थानीय लोगों का सहयोग भी जरूरी है।-नीरज गोवाड़ी, एसडीओ पनबड़िया
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें