फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने जिला अस्पताल में मारा छापा, सात डॉक्टर व कर्मचारी गैरहाजिर मिले

विज्ञापन
जिला अस्पताल का निरीक्षण करते सिटी मजिस्ट्रेट। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। जिला अस्पताल के हाल दिन प्रतिदिन बिगड़ते जा रहे है, अस्पताल में डॉक्टरों के नहीं बैठने की शिकायतें लगातार अधिकारियों के पास पहुंच रहीं थी। इसको ध्यान में रखते हुए बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सात डॉक्टर, कर्मचारी गैरहाजिर मिले, इनके एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने डॉ. कप्तान सिंह के साथ बाह्य रोगी कक्ष और इमरजेंसी समेत वार्डों का हाल देखा। सिटी मजिस्ट्रेट ने दवाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही मौजूद मिले डॉक्टरों से मरीजों के बारे में भी पूछा। उन्होंने अपनी रिपोर्ट डीएम को सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें