बिजली विभाग के कर्मचारियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन दिया। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। उप्र पावर कॉरपोरेशन निविदा/ संविदा कर्मचारी संघ के बैनर तले विद्युत कर्मचारियों ने बुधवार शाम को कैंडल जुलूस निकाला।
जुलूस अधीक्षण अभियंता कार्यालय से शुरू हुआ। बाद में आंबेडकर पार्क पर सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह, सीओ चंद्रपाल सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन दिया गया। इस दौरान संगठन मंत्री हरीश चंद्र यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष हर्षवर्धन, जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह, प्रेमपाल प्रजापति, राकेश कुमार सागर, सुरेश चंद्र पाल, प्रमोद शर्मा, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद