फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता विवादित बयान मामला: विधायक ब्रजेश यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, विधानसभा चुनाव के दौरान वायरल हुआ था वीडियो

Fri, 22 Apr 2022 08:03 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

सहसवान विधायक ब्रजेश यादव का विधानसभा चुनाव के दौरान विवादित बयान का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वह कहते नजर आ रहे थे कि लड़के छोड़ दिए तो भाजपा नेता भागते फिरेंगे।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के दौरान विवादित बयान का वीडियो वायरल होने के मामले में सहसवान से सपा विधायक ब्रजेश यादव फंसते नजर आ रहे हैं। तब पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी, लेकिन विवेचना के दौरान तमाम लोगों की गवाही दिखाते हुए पुलिस ने विधायक ब्रजेश को आरोपी बनाकर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। विधायक ने इसे राजनैतिक द्वेष के मामला में कार्रवाई बताया है।

विज्ञापन


सहसवान कोतवाली में तैनात एसआई मुकेश कुमार ने 20 जनवरी 2022 को एक एफआईआर दर्ज कराई थी। उनके मुताबिक सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से प्रसारित हो रहा था। ये वीडियो कुछ लोगों ने ट्वीटर पर अपलोड किया था और एक न्यूज चैनल भी इसे दिखा रहा था। उस दौरान विधानसभा चुनाव चल रहा था। सभी नेता जनसभाएं कर रहे थे। वह मंच पर खड़े होकर मतदाताओं को रिझाने के लिए तीखे बयान दे रहे थे। उस वायरल वीडियो में सहसवान के सपा प्रत्याशी (वर्तमान में विधायक) ब्रजेश यादव एक मंच से खड़े होकर बयान देते दिख रहे थे कि वह अगर लड़के छोड़ दिए तो भाजपा नेता भागते दिखेंगे।

जब ये वीडियो वायरल हुआ तो तमाम तरह की चर्चाएं शुरू हुईं। एसआई मुकेश कुमार ने कई लोगों से वीडियो के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने जांच में ये पुष्टि की कि ये वीडियो सपा प्रत्याशी ब्रजेश यादव का है। इस पर तब अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी विवेचना शुरू कर दी गई। पुलिस ने अपनी विवेचना में सपा विधायक ब्रजेश यादव का नाम खोल दिया। अब सहसवान पुलिस ने ब्रजेश यादव के खिलाफ न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी बोले वीडियो के आधार पर विधायक के खिलाफ चार्जशीट लगी
एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि यह मामला विधानसभा चुनाव के दौरान का है। सहसवान कोतवाली पुलिस इसकी विवेचना कर रही थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर वैधानिक तरीके से विवेचना के बाद सहसवान विधायक के खिलाफ चार्जशीट लगाई है।

विधायक ने कहा चार्जशीट से पहले मेरा बयान तक नहीं लिया गया
सहसवान विधायक ब्रजेश यादव का कहना इस मामले में मेरी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही पुलिस से बात हुई थी तब कहा था कि इसे खत्म कर दिया जाएगा। अब राजनैतिक द्वेष में चार्जशीट लगाई है। मैंने पहले भी बताया था कि वीडियो आचार संहिता से काफी पहले अक्तूबर 2021 का है, और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद में ऐसा हुआ था। पुलिस ने चार्जशीट लगाने से पहले मेरा बयान तक लेना उचित नहीं समझा, कोर्ट में सच साबित हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें