एसपी बोले वीडियो के आधार पर विधायक के खिलाफ चार्जशीट लगी
एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा का कहना है कि यह मामला विधानसभा चुनाव के दौरान का है। सहसवान कोतवाली पुलिस इसकी विवेचना कर रही थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर वैधानिक तरीके से विवेचना के बाद सहसवान विधायक के खिलाफ चार्जशीट लगाई है।
विधायक ने कहा चार्जशीट से पहले मेरा बयान तक नहीं लिया गया
सहसवान विधायक ब्रजेश यादव का कहना इस मामले में मेरी रिपोर्ट दर्ज होने के बाद ही पुलिस से बात हुई थी तब कहा था कि इसे खत्म कर दिया जाएगा। अब राजनैतिक द्वेष में चार्जशीट लगाई है। मैंने पहले भी बताया था कि वीडियो आचार संहिता से काफी पहले अक्तूबर 2021 का है, और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी संवाद में ऐसा हुआ था। पुलिस ने चार्जशीट लगाने से पहले मेरा बयान तक लेना उचित नहीं समझा, कोर्ट में सच साबित हो जाएगा।