गांव के नजदीक हुआ सड़क हादसा
मोड़ पर बस अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। इससे बरातियों में चीख-पुकार मच गई। बरात में शामिल लोगों ने अपने परिवार वालों को सूचना दी। हादसा गांव से आधा किलोमीटर दूर हुआ था, जिससे गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बस में फंसे बरातियों को बाहर निकाला। बताते हैं कि बस में बैठे दूल्हे के ताऊ कल्यान अन्य लोगों से दब गए थे। इससे उनकी मौत हो गई। बस में सवार आठ लोगों को चोटें आई। रात में ही ग्रामीण उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया।
परिवार वालों ने हादसे के संबंध में पुलिस को सूचना नहीं दी। वह कल्यान सिंह के शव को अपने घर ले गए और रविवार दोपहर के समय बबराला में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कल्यान सिंह खेतीबाड़ी कर रहे थे। उनकी मौत से परिवार में खुशियों का माहौल मातम में बदल गया।