फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली पर ज्यादा बस चलाओ, वेतन से अलग इनाम पाओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। होली के मद्देनजर परिवहन निगम ने प्रोत्साहन योजना लागू कर दी है। रोडवेज कर्मचारियों को 13 से 22 मार्च तक कार्य करने पर योजना का लाभ दिया जाएगा। इसके लिए ड्यूटी का समय और यात्रा की दूरी तय कर दी गई है। इसके अलावा वर्कशॉप कर्मचारियों को भी प्रोत्साहन योजना का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

यहां बता दें कि लगातार दिस दिन ड्यूटी करने पर वर्कशॉप कर्मचारी को प्रोत्साहन राशि के रूप में 1200 और नौ दिन ड्यूटी पर एक हजार रुपये दिए जाएंगे। चालकों परिचालकों को ज्यादा लाभ मिलेगा। 13 से 22 मार्च तक ड्यूटी करने के साथ तीन हजार किमी बस चलाने पर प्रोत्साहन राशि के रूप में चार हजार रुपये तो नौ दिन ड्यूटी करने पर 2700 रुपये दिए जाएंगे। तीन हजार किमी से ज्यादा बस चलाने पर प्रति किमी 55 पैसे प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जाएगा।
एआरएम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि प्रोत्साहन राशि संबंधी सूचना नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ सभी कर्मचारियों को इस संबंध में सूचना भी दी गई है। प्रोत्साहन राशि योजना रविवार से लागू हो जाएगी। होली पर यात्रियों को समस्या न हो इसके मद्देनजर बदायूं डिपो ने पहले से अधिक बसों के संचालन की योजना बना ली है।
विज्ञापन

-
चुनाव ड्यूटी से अब तक 55 बसें लौटीं, छह बाकी
निर्वाचन आयोग ने बदायूं डिपो की 98 बसों का चुनाव ड्यूटी के लिए अधिग्रहण किया था। इनमें 37 अनुबंधित बसें भी शामिल थीं। इस कारण लंबे रूटों के साथ लोकल रूटों पर भी समस्या हो रही थी। 37 अनुबंधित बसों की पिछले दिनों वापसी के साथ लोकल रूटों पर समस्या दूर हो गई, लेकिन लंबे बसों की वापसी नहीं हो सकी थी। बुधवार को मतगणना के बाद शेष 61 में से 55 और बसों की वापसी हो गई है। इसके बाद अब लंबे रूटों पर भी यात्रियों को समस्या नहीं होगी। हालांकि, छह बसों की अभी वापसी नहीं हो सकी है। उम्मीद है कि रविवार शाम तक यह बसें भी वापस आ जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें