फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun: आसफपुर विद्युत उपकेंद्र पर बदमाशों का धावा, लूटपाट और तोड़फोड़, क्षेत्र में बिजली नहीं आने की बोलकर घुसे थे आरोपी

Sat, 02 Jul 2022 02:38 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

एसएसओ पवन गिरि ने बताया कि आसफपुर विद्युत उपकेंद्र पर शुक्रवार रात बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने तमंचे के बल पर एसएसओ की चैन, रुपये और मोबाइल लूट लिया। बाद में उपकेंद्र में तोड़फोड़ कर दी।
विज्ञापन
बदमाशों ने विद्युत उपकेंद्र में घुसकर की लूटपाट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के आसफपुर विद्युत उपकेंद्र में शुक्रवार रात कुछ लोगों ने घुसकर एसएसओ के साथ मारपीट कर दी। तोड़फोड़ कर कर दी।

विज्ञापन


बताते हैं कि क्षेत्र के गांव में शुक्रवार रात लाइट नहीं आई थी। इससे गुस्साए कुछ लोग विद्युत उपकेंद्र में घुस गए और एसएसओ के साथ मारपीट कर दी। बाद में वहां से भाग गए। गुस्साए बिजली विभाग के कर्मचारियों ने गांव की लाइट काट दी। यह मामला रात करीब 10 बजे के बाद का बताया जा रहा है।

बाद में गांव के तमाम लोग एकत्र होकर थाने पहुंचे और उन्होंने एसएसओ के ऊपर जानबूझकर सप्लाई काटने का आरोप लगाया। उस वक्त तैनात एसएसओ पवन गिरि ने उपकेंद्र में तोड़फोड़, मारपीट के अलावा लूटपाट का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने उसकी तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसपी देहात सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मामला विद्युत उपकेंद्र में तोड़फोड़ और मारपीट का है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें