फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे खड़ी ट्रॉली में घुसी बाइक, मां-बेटे की मौत

विज्ञापन
जिला अस्पताल में मृतक मां-बेटे के परिजन। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं/म्याऊ। उसावां थाना क्षेत्र में गांव हरौड़ा के पास शुक्रवार देर रात करीब नौ बजे रोड किनारे खड़ी ट्रॉली में पीछे से घुस बाइक गई। हादसे में दातागंज के गांव डहरपुर निवासी नसीम और उनकी मां अफरोज जहां की मौत हो गई। बाइक सवार बदायूं से अपने गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन

दातागंज के गांव डहरपुर निवासी 30 वर्षीय नसीम अपनी मां 50 वर्षीय अफरोज जहां के साथ शुक्रवार को बदायूं आए थे। रात को दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। नसीम हेलमेट नहीं लगाए थे। रात करीब नौ बजे उसावां रोड पर गांव हरौड़ा के पास इनकी तेज रफ्तार बाइक रोड के किनारे खड़ी ट्रॉली में पीछे से घुस गई। हादसे में नसीम और उनकी मां गंभीर घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां से हालत ज्यादा गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
शवों की पहचान होने के बाद पुलिस ने परिवार वालों को सूचना दी। रात करीब दस बजे परिवार और गांव के लोग जिला अस्पताल पहुंच गए। मां-बेटे की मौत से परिवार में कोहराम है। रोड किनारे खड़ी ट्रॉली किसकी थी अभी इस बारे में मालूम नहीं हो सका है। पुलिस ने दोनों शव मोर्चरी में रखवा दिए हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें