फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत में युवती का पति के साथ रहने से इंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। शादी के बाद मचे बवाल को लेकर युवती ने मंगलवार देर रात भरी पंचायत में पति के साथ रहने से इनकार कर दिया। बिचौलिये ने हालांकि उसे समझाने की भरसक कोशिश की लेकिन वह घर लौटने की जिद पर अड़ी रही। बाद में दोनों पक्षों में समझौते के बाद वह अपने बहन और बहनोई के साथ चली गई।
विज्ञापन

गाजियाबाद जिले की एक युवती की शादी नौ दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के युवक के साथ हुई थी। बिचौलिये के माध्यम से हुई शादी के तीसरे दिन ही पत्नी ने पति और देवर पर मारपीट के साथ गंभीर आरोप लगाते हुए अपनी बड़ी बहन के जरिए पुलिस से गुहार लगाई थी। मंगलवार सुबह अब्दुल्लागंज पुलिस चौकी पर पंचायत शुरू हुई जो देर रात तक चली। पंचायत में युवती ने साफ कह दिया कि अगर उसे अपने घर नहीं भेजा गया तो जान दे देगी।
बताते हैं कि रात में इस दंपती के बीच संबंध तोड़ने को लेकर रजामंदी हो गई, और रात में ही वह अपनी बहन और बहनोई के साथ गाजियाबाद चली गई। प्रभारी निरीक्षक बिजेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष में समझौता हो गया है। वह एक-दूसरे के खिलाफ कार्रवाई भी नहीं चाहते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें