फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी के एमबीबीएस छात्र की सड़क हादसे में मौत

विज्ञापन
आशीष वार्ष्णेय का फाइल फोटो - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। मेरठ के लाला लाजपत राय मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस तृतीय वर्ष की पढ़ाई रहे नगर के मोहल्ला संख्या दो साहूकारा कॉलोनी निवासी छात्र आशीष वार्ष्णेय 21 दिसंबर की रात एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान आशीष की मौत हो गई। परिवार से लेकर परिचित तक गमजदा हैं।
विज्ञापन

आलोक वार्ष्णेय के इकलौते पुत्र आशीष वार्ष्णेय 21 दिसंबर की रात मेरठ में अपने मित्र अक्षांश वर्मा, दिव्यांश आनंद, आदिश जैन के साथ कार से एक दोस्त की बर्थ डे पार्टी मनाने जा रहे थे। तभी साकेत पेट्रोल पंप के सामने उनकी कार अनियंत्रित होकर स्ट्रीट लाइट के पोल और फिर दीवार में जा घुसी। इसमें प्रयागराज निवासी अक्षांश वर्मा, सहारनपुर निवासी दिव्यांश की मौके पर मौत हो गई। जबकि बड़ौत निवासी आदिश जैन और बिल्सी नगर निवासी आशीष वार्ष्णेय को दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार को आशीष वार्ष्णेय ने दम तोड़ दिया। इधर, पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, सपा के नगर अध्यक्ष रंजीत वार्ष्णेय, उदयवीर शाक्य, मनीष वार्ष्णेय, प्रफुल्ल वार्ष्णेय, डॉ. राजाबाबू वार्ष्णेय, डॉ. उमेंद्र गुप्ता, राकेश माहेश्वरी, रईस अहमद आदि ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें