फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान में नकब लगाकर तीन लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
म्याऊ (बदायूं)। म्याऊ में मंगलवार रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान को निशाना बना लिया। चोर नकब लगाकर करीब तीन लाख का सामान चोरी करके ले गए। सुबह दुकानदार को पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर मामले की छानबीन की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

अलापुर थाना क्षेत्र के गांव बिचपुरी निवासी अवनीश उर्फ प्रशांत शर्मा की म्याऊ में उसावां रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान की दुकान है। अवनीश रोज की तरह बुधवार सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने दुकान का शटर उठाया कि अंदर काफी सामान गायब देखकर चौंक गए। इस पर उन्होंने दुकान में घूमकर देखा तो एक दीवार में नकब लगा मिला। अवनीश ने बताया कि उनकी दुकान से 21 बैटरी, दो स्टेबलाइजर, तीन एलईडी, 13 इन्वर्टर और 25 तार के बंडल चोरी हुए हैं। इसमें कुछ सामान दुकान के पीछे खेत में पड़ा मिला।
चोर दो बैटरी और पांच इन्वर्टर ले जाने में कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने इसकी सूचना थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दुकान और आसपास के खेत में मामले की छानबीन की। अवनीश ने दुकान में करीब तीन लाख रुपये की चोरी बताते हुए पुलिस को तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें