फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अनियंत्रित होकर बाइक फिसली, दंपती और दो बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। कोतवाली क्षेत्र के गांव मूसापुर के पुल के पास बृहस्पतिवार की शाम अनियंत्रित होकर एक बाइक फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार दंपती और दो बच्चों को चोटें आईं हैं। घटना के बाद सभी घायलों को डायल 112 की मदद से बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां से उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

गांव खैरी निवासी शानू खान पत्नी तबस्सुम और बेटी हानिया, पुत्र शोभान के साथ बाइक से वजीरगंज से बृहस्पतिवार की शाम करीब छह बजे घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक वजीरगंज-बिल्सी मार्ग स्थित मूसापुर पुल के पास पहुंची तभी सामने एक कुत्ता आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। हादसे में बाइक पर सवार चारों लोग घायल हो गए। गांव के लोगों ने घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी। पुलिस ने सभी घायलों को बिल्सी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायलों का उपचार किया गया। बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें