उझानी। बरेली-मथुरा हाईवे पर तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को चपेट में ले लिया। हादसे में घायल पिता-पुत्र का प्राथमिक उपचार कराया गया है।
हादसा शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे छतुइया के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव कुआडांडा निवासी उरमान सिंह (70) अपने बेटे किशनपाल (28) के साथ बाइक से यहां बाजार आने को घर से निकले। रास्ते में सामने से कार की चपेट में आने से दोनों सड़क पर गिर पड़े। कार के अगले हिस्से में फंसी बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाया। हादसे में उरमान सिंह का पैर टूट गया। उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कार कब्जे में ले ली है। संवाद