जेल भिजवाने की दी धमकी
वहीं, 21 मई 2020 को बैंक कर्मचारियों ने दुर्घटना बीमा के 498 रुपये भी काट लिए। इस बीच बैंक कर्मचारियों ने उनकी मां भागवती पर ऋण वसूली कर दबाव बनाया। ऋण जमा नहीं करने पर जेल भिजवाने की धमकी दी। साथ ही कहा कि जमीन की नीलामी की जाएगी। इससे डरकर उनकी मां ने 20 अक्टूबर 2021 को 18 हजार रुपये खाते में जमा कर दिए। इसके बाद बैंक कर्मचारियों ने बचत खाते में जमा 17800 हजार रुपये निकाल लिए।
जब उन्होंने बैंक कर्मचारी व अधिकारियों से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। बैंक कर्मियों ने गाली गलौज कर उनकी पास बुक फाड़ दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बैंक कर्मचारियों से खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बिसौली कोतवाल विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।